Friday, 28 July 2017

वो बहुत मोटी थी लेकिन उसके पेट की सारी चर्बी 15 दिन में गायब हो गयी, राज खुला तो ये ड्रिंक सामने आया



वो बहुत मोटी थी लेकिन उसके पेट की सारी चर्बी 15 दिन में गायब हो गयी, राज खुला तो ये ड्रिंक सामने आया

इस आर्टिकल को पढ़ने से पहले यदि आपने बहुत से नुस्खों और तकनीकों को आजमाया और किसी ने भी आपके लिये काम नही किया तो फिर ये पोस्ट आपके लिये वरदान साबित हो सकता है । इसको बहुत सारे लोगों ने आजमाया और लगभग सभी को इससे फायदा हुआ है ।

क्या है ये ड्रिंक :-

इस ड्रिंक को बनाने के लिये आपको बस तीन चीजों की जरूरत पड़ेगी । ताजा पानी 300 मिलीलीटर, सौंफ के बीज 20 ग्राम और सेंधा नमक 1 ग्राम । सौंफ को पानी में डालकर तब तक गरम करो जब तक कि बाकि बस 200 मिलीलीटर पानी ही बचे । फिर इस पानी को पीने लायक ठण्डा करके इसमें एक ग्राम सेंधा नमक मिला लें और पी लीजिये । उबली हुई सौंफ को भी चबाचबा कर खा लीजिये । इस ड्रिंक का सेवन सुबह खाली पेट करना है । चाहे तो बेहतर परिणाम के लिये शाम के समय भी सेवन किया जा सकता है ।

ड्रिंक के साथ ध्यान देने वाली बातें :-

कुछ लोगों को सेंधा नमक और गरम पानी से उल्टी हो जाया करती है । ऐसे लोग इसमें सेंधा नमक ना मिलायें और केवल सौंफ का ही प्रयोग करें । इस ड्रिंक कओ पीने के बाद कुछ भी व्यायाम लगभग 30 मिनट तक जरूर करें जिससे शरीर से ज्यादा से ज्यादा पसीना निकल सके । यह ड्रिंक शरीर के टिश्यूज़ में जमा चर्बी को पिघला देती है और वो पिघली हुई चर्बी पसीने के साथ शरीर से बाहर निकल जाती है । यदि व्यायाम नही किया जायेगा तो पिघली हुई चर्बी ठण्डी होकर वापस अपनी ही जगह पर जम जायेगी । इस ड्रिंक का एक दूसरा लाभ यह भी है कि यह पाचन शक्ति को बढ़ाती है जिसके कारण शरीर का मेटाबॉलिज्म सुधरता है और अपरोक्ष रूप से भी शरीर पर मोटापा चढ़ने की दर में कमी आती है । जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा ।

Tuesday, 25 July 2017

चीकू खाने से मिलने वाले स्वास्थय लाभ



चीकू खाने से मिलने वाले स्वास्थय लाभ

अपने विशिष्ट स्वाद के कारण चीकू बहुत से लोगों को पसंद आता है । स्वाद के अलावा इसमें बहुत सारे स्वास्थय लाभ भी छिपे हुये हैं । चलिये जानते हैं चीकू से मिलने वाले स्वास्थय लाभों के बारे में ।
1 :- चीकू में बड़ी मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जिस कारण से यह आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिये बहुत उपयोगी सिद्ध होता है ।
2 :- चीकू में ग्लूकोज़ ज्यादा होता है जिस कारण से यह शरीर को तुरन्त ऊर्जा देता है । जिन लोगों काम ज्यादा शारीरिक मेहनत का होता है उनको चीकू का रोज सेवन करना चाहिये ।
3 :- चीकू में पाया जाने वाला टैनिन आँतों की सूजन उतारने के लिये बहुत अच्छा तत्व होता है । इसके अलावा यह दिल और गुर्दों को भी मजबूती देता है ।
सेब खाने मिलने वाले स्वास्थय लाभों की जानकारी के लिये यहॉ क्लिक करें





4 :- चीकू में विटामिन ए और बी अच्छी मात्रा पाया जाता है, और इसमें एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो जो कैंसर से बचाता है। विटामिन ए फेफड़ों और मुँह के कैंसर से बचाता है ।
5 :- चीकू में कैल्शियम फास्फोरस और आयरन की अतिरिक्त मात्रा पायी जाती है, जो हड्डियों के लिए आवश्यक होती है। कैल्शियम, आयरन और फास्फोरस की अच्छी मात्रा होने की वजह से हड्डियों को बढ़ने और मजबूती देने में चीकू बहुत लाभ दायक होता है ।
6 :- चीकू में फाइबर (5.6/100g) मात्रा में पाया जाता है, इस लिए इसमें अच्छी मात्र में लैक्सटिव(रेचक) पाया जाता है जो कब्ज से राहत दिलाता है और अन्य संक्रमण से लड़ने की शक्ति देता है ।
7 :- पॉलीफेनोलिक एंटीऑक्सीडेंट के होने के कारण चीकू में कई एंटी-वायरल, एंटी-परसिटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। एंटीओक्सिडेंट होने के कारण यह शरीर में बैक्टीरिया को आने से रोकता है, विटामिन सी हानिकारक मुक्त कण को नष्ट करता है, और पोटेशियम, आयरन, फोलेट, और नियासिन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है ।
8 :- पानी में चीकू को उबलकर बनाये गये काढ़े को पीने से दस्तों में राहत मिलती है । यह काढ़ा बवासीर के रोगियों को भी लाभ करता है ।
केला खाने से मिलने वाले स्वास्थय लाभों की जानकारी पाने के लिये यहॉ क्लिक करें




9 :- दिमाग की तंत्रिकाओं का तनाव कम करके यह दिमाग को शांत करने में मदद करता है । जिन लोगों को चिड़चिड़ापन और नींद ना आने की समस्या रहती है उनके लिये यह एक बहुत अच्छा फल सिद्ध होता है ।
10 :- चीकू के फल के बीज को पीस का खाने से गुर्दे की पथरी को द्वारा पेशाब निकाल देता है। यह साथ ही यह गुर्दे के रोगों के से भी बचाता है ।

सेब खाने से मिलने वाले स्वास्थय लाभ



सेब खाने से मिलने वाले स्वास्थय लाभ

सेब में फाइबर खूब पाया जाता है जिस कारण से यह सेहत का बहुत अच्छा साथी होता है । पाचन तंत्र को यह दुरुस्त रखता है । आइये जानते हैं सेब खाने से मिलने वाले सवास्थय लाभों के बारे में ।
1 :- सेब में ऑयरन बहुत पाया जाता है जिस कारण से यह शरीर में ऑयरन की पूर्ति करके खून की कमी को दूर करता है । रोज एक सेब खाने वाले के शरीर में खून की कमी नही होती है ।
2 :- सेब में पाया जाने वाला क्वरसिटिन नामक तत्व कोशिकाओं को कैंसर के खतरे से बचाता है ।
3 :- सेब में पाया जाने वाला पेक्टिन शरीर में मधुमेह के स्तर को कम रखने में मदद करता है ।
केला खाने से मिलने वाले स्वास्थय लाभों की जानकारी के लिये यहॉ क्लिक करें




4 :- फाइबर का भण्डार होने के कारण सेब पाचन तंत्र से जुड़े विकारों को सही रखता है । सेब को उसके छिलके के साथ खाने से यह कब्ज की समस्या से भी राहत देता है ।
5 :- सेब में घुलनशील फाइबर पाया जाता है । यह फाइबर शरीर में कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम रखने में उपयोगी होता है ।
6 :- सेब में फाइबर ज्यादा होने के कारण इसका एक लाभ यह भी मिलता है कि भूख कम लगती है और शरीर पर मोटापा नही चढ़ता है ।
7 :- सेब में मौजूद क्वरसिटिन नामक एण्टीऑक्सीडेण्ट शरीर की रोग प्रतिरोधी शक्ति को सुधारने का काम करता है ।
8 :- सेब लीवर में मौजूद जहरीले तत्वों को साफ करके लीवर को स्वस्थ बनाता है ।
चीकू खाने से मिलने वाले स्वास्थय लाभों की जानकारी पाने के लिये यहॉ क्लिक करें




9 :- सेब को खूब चबा चबा कर खाने से यह दाँतों में जमा गन्दगी को साफ करता है और मसूढ़ों की भी मालिश करता है ।
10 :- शरीर में मौजूद फ्री रैडिकल नामक नुक्सानकारी तत्वों को यह साफ करता है जिससे अल्जाइमर नामक रोग से रक्षा होती है ।

केला खाने से मिलने वाले स्वास्थय लाभ


केला खाने से मिलने वाले स्वास्थय लाभ

केला पूर विश्व में पाया जाने वाला फल है जिसको ऊर्जा का स्रोत माना जाता है और यह बहुत पोषक भी होता है । जानते हैं केला खाने से मिलने वाले स्वास्थय लाभ ।
1 :- व्यायाम करने के बाद केला खाने से शरीर को जरूरी ऊर्जा की पूर्ति होती है । केला खाने से मिलने वाली उर्जा शरीर में लम्बे समय तक बनी रहती है ।
2 :- केला खाने से शरीर में तनाव पैदा करने वाला हार्मोन कम होता है । इसलिये जिनको अक्सर तनाव की शिकायत रहती हो उनको रोज सुबह दो केले जरूर खाने चाहिये ।
3 :- केले में मौजूद पोटेशियम दिमाग के लिये बहुत अच्छा होता है इससे पढ़ा और सुना हुआ लम्बे समय तक याद रहता है । विधार्थियों को केले का सेवन नियमित रूप से करना चाहिये ।
चीकू खाने से मिलने वाले स्वास्थय लाभों की जानकारी पाने के लिये यहॉ क्लिक करें




4 :- केला कैल्शियम का बहुत अच्छा स्रोत होता है जो कि हड्डियों को मजबूत बनाता है लेकिन सलाह दी जाती है कि केला खाली पेट नही खाना चाहिये बल्कि कुछ हल्का फुल्का खाने के बाद ही केले का सेवन करना चाहिये ।
5 :- दूध के साथ केला खाने से शरीर को ज्यादा कैलोरी मिलती है जिस कारण से यह उन लोगों को जरूर खाना चाहिये जो बहुत दुबले होते हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं ।
6 :- केले में विटामिन ए होता है जो कि आँखों की रोशनी बढ़ाने में उपयोगी होता है ।
7 :- पेट में अल्सर के कारण होने वाली जलन में यह लाभ करता है । यह अल्सर को भरने का भी काम करता है ।
8 :- शरीर में अतिसार के कारण पानी की कमी हो जाने पर भी इसका प्रयोग करने की सलाह दी जाती है । इसमें मौजूद पोटेशियम शरीर में पानी की कमी पूरी करने में मदद करता है ।
सेब खाने से मिलने वाले स्वास्थय लाभों की जानकारी पाने के लिये यहॉ क्लिक करें




9 :- शरीर के किसी हिस्से के हल्का जल जाने पर पके केले को कुचलकर लगाने से जलन में तुरन्त आराम मिल जाता है ।
10 :- इलायची वाले दूध के साथ रोज एक बार दो केले खाने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है ।

Wednesday, 26 April 2017

ये लक्षण बताते हैं कि आँते कमजोर हैं, कही आपके साथ भी तो कमजोर आँतों की समस्या नही है ?

ये लक्षण बताते हैं कि आँते कमजोर हैं, कही आपके साथ भी तो कमजोर आँतों की समस्या नही है ?


एक स्वस्थ पेट एक स्वस्थ शरीर और मन को बनाए रखने का रहस्य है!

आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए एक व्यवस्थित कार्यशील पाचन तंत्र आवश्यक है गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में बहुत से बैक्टीरिया पाये जाते है, जो कई महत्वपूर्ण कार्यों को करने में सहायता करते है।

ये अच्छे बैक्टीरिया शरीर की प्रतिरक्षा शक्ति को बढ़ाने में मदद करते हैं, अच्छा महसूस करवाने वाले सेरेरोटोनिन का मस्तिष्क में उत्पादन करते हैं, भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं, और शरीर से हानिकारक पदार्थों और विषाक्त पदार्थों को नष्ट करते हैं ।
किंतु यदि जठरांत्र संबंधी मार्ग में अच्छे जीवाणुओं की तुलना में खराब जीवाणु अधिक हो जाते है, तो समस्यायें पैदा होने लगती हैं । आंत में बैक्टीरिया के असंतुलन से संभावित रूप से अन्य अंगों और शारीरिक प्रणालियों के सुचारू रूप से काम करने पर भी प्रभाव पड़ता है ।

वास्तव में, आँत में बैक्टिरिया के असंतुलन से हार्मोनल असंतुलन, ऑटोइम्यून बीमारिया, मधुमेह, लगातार बनी रहने वाली थकान, फाइब्रोमायलजिआ, चिंता, अवसाद, एक्जिमा, और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं भी पैदा हो जाती है ।

अधिकांश लोगों को यह भी पता नहीं चलता है कि उनके पेट में जीवाणुओं का असन्तुलन हो रहा है अतः समस्या का उपचार भी नही हो पाता है। अस्वास्थ्य आंत के संकेतों को जानने से आपको इस समस्या को पहचानने और उसका समाधान करने में सहायता मिलेगी ।

1. पाचन समस्या





अफारा, गैस, दस्त या अनियमित शौच पेट में बैक्टीरिया के असंतुलन का एक स्पष्ट संकेत हैं

आपके पेट के बैक्टीरिया भोजन को पचाने और तोड़ने के लिए काम करते हैं, यह सामान्य है कि इस प्रक्रिया में गैसों पैदा हो । लेकिन गंभीर गैस, सूजन या फटना असंतुलित पाचन तंत्र के कारण हो सकती है।
खराब खाद्य पदार्थों की वजह से अत्यधिक गैस गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में एकत्रित हो सकती हैं, जो बड़े आंत में बैक्टीरिया की वजह से उत्पन्न होती हैं जहां गैस का उत्पादन होता है।

कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन खाने के बाद पाचन असुविधाएं विशेष रूप से गंभीर हो सकती हैं

एसिड रिफ्लक्स, सूजन, संग्रहणी रोग और बड़ी आँत की सूजन, ये सभी रोग पेट में बैक्टिरिया के असंतुलन से जुड़े हुए होते हैं।

.

2. विटामिन और खनिज की कमी





पाचन तंत्र की प्राथमिक भूमिका यह है कि आपके द्वारा खाये जाने वाले भोजन को तोड़कर शरीर की सभी कोशिकाओं में पोषक तत्वों की आपूर्ति करें। इन पोषक तत्वों का शरीर के विकास, मरम्मत और ऊर्जा के लिए कोशिकाओं द्वारा उपयोग किया जाता है
जब पेट में बैक्टीरिया के असंतुलन के कारण पाचन प्रक्रिया सुचारू नही होती है, तो पोषक तत्वों का शरीर द्वारा अवशोषण कम होता है। समय के साथ, यह पोषण संबंधी बीमारियों को पैदा कर सकता है

एक अस्वास्थ्य आंत के कारण आने वाली कमियों में विटामिन डी, के, बी 12 और बी 7 के साथ-साथ मैग्नीशियम के अपर्याप्त स्तर शामिल हैं।

आपका चिकित्सक यह निर्धारित करने में मदद कर सकता है कि क्या आप के शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी है और क्या यह एक अस्वास्थ्य आंत या कुछ अन्य सम्बंधित कारण से हो सकता है।
.

3. शारीरिक ऊर्जा में कमी





.
यदि आपको पूरे दिन नींद आती रहती है और ऐसा इसके बावजूद होता है कि आपने रात में पर्याप्त नींद ली है और भोजन भी समुचित पोषक किया है तो यह एक अस्वस्थ पेट का संकेत हो सकता है

चयापचय एक जटिल प्रक्रिया है जिसके लिए ईंधन के लिए भोजन के रासायनिक रूप से टूटने की आवश्यकता होती है, जो आंतों में जीवाणुओं द्वारा किया जाता है। आंत के जीवाणुओं का असंतुलन आपके शरीर को पोषक तत्वों को अवशोषित करने से रोक सकता है, जिससे आपको हर समय थकान महसूस हो रही है।
इसके अलावा, ऐसा होने से टॉक्सिन पदार्थ आँतों से होते हुये पूरे शरीर में पहुँच जाते हैं जिसके कारण  ऊर्जा का स्तर प्रभावित हो सकता है।

इसके अलावा, अस्वास्थ्य आंत के कारण सूजन बढाने वाले कुछ यौगिकों में वृद्धि हो सकती है जिन्हें साइटोकिन्स कहा जाता है, इनका सीधा सीधा सम्बंध थकान के साथ जुड़ा होता हैं।

.

4. ऑटोइम्यून (प्रतिरक्षा तंत्र सम्बन्धि) रोगों से संबंधित सूजन





ऑटोम्यूमिन रोगों जैसे रयूमेटोइड आर्थाराइटिस, क्रोहन रोग और ल्यूपस आदि का सम्बंध भी आँतों से जुड़ा हुआ है। आंत में मौजूद अच्छे और खराब बैक्टीरिया में असंतुलन, शरीर की प्रतिरक्षी प्रतिक्रिया को उत्तेजित कर सकता है जो स्वप्रतिरक्षी बीमारियों वाले लोगों में सूजन पैदा कर सकता है।
.

5. त्वचा की समस्याएं





मुँहासे, एक्जिमा और परतदार त्वचा (सोराइसिस) जैसे त्वचा के रोग पेट के खराब स्वास्थ्य से संबंधित हो सकते हैं। वास्तव में, विशेषज्ञों ने आंत-मस्तिष्क-त्वचा के आपसी सम्बन्ध को पहचान लिया है जो यह बताता है कि कैसे पेट का स्वास्थ्य पूरे शरीर के अंगों में सूजन को प्रभावित करती है, जिसमें त्वचा भी शामिल है।
सूजन त्वचा के कई रोगों में देखने को आती है, विशेषकर मुँहासे और सोराइसिस के रोगों में ।
यदि आप अचानक मुँहासे, चर्मरोग,सोराइसिस, एक्जिमा आदि रोगों से ग्रसित हो गये हैं तो यह आँत में बैक्टिरिया के असन्तुलन का एक स्पष्ट संकेत हो सकता है ।
.
यदि आप इन में किसी एक या अधिक लक्षणों को अपने अन्दर महसूस कर रअहे हैं तो यह आपकी आँतों की सेहत के दुरुस्त ना होने का लक्षण हो सकता है । इस दशा में आपको अपने चिकित्सक से जरूर परामर्श करना चाहिये ।
.
इस पोस्ट के माध्यम से दी गयी जानकारी आपको अच्छी और लाभकारी लगी हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा । आपके एक शेयर से किसी जरूरतमंद तक सही जानकारी पहुँच सकती है और हमको भी आपके लिये और बेहतर लेख लिखने की प्रेरणा मिलती है ।