Monday, 13 March 2017

बार बार उल्टियॉ लगती हैं तो उनका उपचार कीजिये इन घरेलू उपायों के द्वारा


बार बार उल्टियॉ लगती हैं तो उनका उपचार कीजिये इन घरेलू उपायों के द्वारा


बार बार उल्टियॉ लगती हैं तो उनका उपचार कीजिये इन घरेलू उपायों के द्वारा
.
बार बार उल्टियॉ होना वास्तव में कोई रोग ना होकर किसी अन्य रोग का लक्षण होता है जैसे कि बदहजमी, अम्लपित्त, फूडप्वाइजनिंग, भयंकर कब्ज़, लीवर में सूजन, आमाशय में सूजन आदि । वस्तुतः मूल रोग का उपचार होने से ही इस समस्या से पूर्ण समाधान सम्भव है । इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे उपचार बता रहे हैं जिनसे आप कुछ समय के लिये बार बार उल्टियों के होने पर रोक लगा सकते हैं और अपने चिकित्सक के पास सम्पूर्ण इलाज के लिये जा सकते हैं ।आइये जानते हैं इन उपचारों के बारे में ।
.
1 :- दो भाग सौंफ, दो भाग देशी खाण्ड और एक भाग सफेद जीरा मिलाकर चूर्ण बना लें । इस चूर्ण को एक-एक ग्राम मुँह में रखकर चूसते रहने से बार बार उल्टी का वेग नही होता है ।
2 :- दो लौंग कूटकर आधा कटोरी पानी के साथ उबालें और ठण्डा करके पीने से उल्टी होना रुक जाती है ।
3 :- तुलसी और पोदीने की पत्तियॉ चबाकर ताजा पानी पीने से उल्टी की सम्भावना बहुत कम हो जाती है ।
.
.




.
.
4 :- कपूर का अर्क 5 मिलीलीटर पीने से उल्टी रुक जाती है और दोषों का भी शमन हो जाता है ।
5 :- बहुत से लोगों को सफर के दौरान उल्टियॉ होने की शिकायत होती है । ऐसे लोग यदि सफर शुरू होने से आधा घण्टा पहले दो लौंग और आधे नीम्बू का रस का सेवन करें तो सफर के दौरान उल्टियॉ अमूमन फिर नही होती हैं ।
6 :- करीपत्ते की 10 पत्तियॉ उबालकर ठण्डा करके पीने से उल्टियों का होना रुक जाता है ।
.
.
इस पोस्ट के माध्यम से दी गयी यह जानकारी हमारी समझ में पूरी तरह हानिरहित है, फिर भी आपके चिकित्सक के परामर्श से ही इनको सेवन करने की सलाह हम आपको देते हैं ।
.
इस पोस्ट में दी गयी जानकारी आपको अच्छी और लाभकारी लगी हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा, आपके एक शेयर से किसी जरूरतमंद तक सही जानकारी पहुँच सकती है और हमको भी आपके लिये और बेहतर लेख लिखने की प्रेरणा मिलती है ।

अम्लपित्त (peptic ulcer) की समस्या हो गयी है तो ये उपचार आपको लाभ देंगे


अम्लपित्त (peptic ulcer) की समस्या हो गयी है तो ये उपचार आपको लाभ देंगे


अम्लपित्त (peptic ulcer) की समस्या हो गयी है तो ये उपचार आपको लाभ देंगे
.
बहुत ज्यादा मिर्च मसालेदार, अचार खटाई आदि, तला हुआ और चटपटा खाने, चाय-कॉफी, लाल मिर्च और कुछ दवाओं के ज्यादा सेवन से पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है जिसके कारण अम्लपित्त की समस्या हो जाती है । यदि इस समस्या पर उचित समय पर ध्यान ना दिया जाये तो आमाशय में घाव बन जाते हैं । इस पोस्ट में हम आपको इस रोग से बचाव और इसके लक्षणों को खत्म करने के लिये कुछ लाभकारी घरेलू प्रयोगों के बारे में बता रहे हैं ।
.
1 :- दोनों समय भोजन करने के बाद दो लौंग मुँह में रखकर चूसने से अम्लपित्त की समस्या में बहुत लाभ मिलता है ।
.
.




.
.
2 :- गाजर का रस पीना अम्लपित्त के लिये बहुत लाभकारी नुस्खा है । दिन में दो बार ताजा निकाला गया गाजर का जूस 150-150 मिलीलीटर पीने से अम्लपित्त के रोगी को बहुत लाभ मिलता है ।
3 :- ऑवले का सेवन भी अम्लपित्त में रामबण उपचार है । ऑवले का सेवन साबुत खाकर, मुरब्बा बनाकर अथवा चूर्ण बनाकर रोज किया जा सकता है ।
4 :- अनार के जूस में दो चम्मच अदरक का जूस मिलाकर पीने से भी अम्लपित्त के रोगी को बहुत लाभ होता है ।
5 :- सौंफ का काढ़ा बनाकर दिन में दो टाईम पीने से अम्लपित्त रोग के कारण आमाशय में हुये घाव बहुत जल्दी भर जाते हैं और पेटमें ठण्डक का अहसास होता है ।
6 :- पुदीने और धनिये की पत्तियों का पेस्ट बनाकर चाटने से अम्लपित्त रोग के किसी भी उपचार में बहुत अच्छा लाभ मिलता है ।
.
.




.
.
7 :- बेलपत्थर का ताजा जूस बनाकर पीने से अम्लपित्त के रोगी को पेट की सभी समस्याओं में बहुत लाभ मिलता है ।
8 :- कच्चा नारियल खाना और नारियल का पानी पीना आमाशय के घावों में जलन होने से बचाता है और घावों को भरने में भी बहुत लाभ देता है ।
.
इस पोस्ट के माध्यम से दी गयी यह जानकारी हमारी समझ में पूरी तरह हानिरहित है, फिर भी आपके चिकित्सक के परामर्श से ही इनको सेवन करने की सलाह हम आपको देते हैं ।
.
इस पोस्ट में दी गयी जानकारी आपको अच्छी और लाभकारी लगी हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा, आपके एक शेयर से किसी जरूरतमंद तक सही जानकारी पहुँच सकती है और हमको भी आपके लिये और बेहतर लेख लिखने की प्रेरणा मिलती है ।

पेट में दर्द और अफारा की समस्या में ये उपाय अचूक रामबाण सिद्ध होते हैं


पेट में दर्द और अफारा की समस्या में ये उपाय अचूक रामबाण सिद्ध होते हैं

पेट में दर्द और अफारा की समस्या में ये उपाय अचूक रामबाण सिद्ध होते हैं
.
पेट में अफारा हो जाना और उसके कारण पेट में दर्द हो जाना बहुत ही परेशानी का कारण बन जाता है जिसके होने के बहुत से कारण हो सकते हैं । कई बार इसका तत्काल उपचार घर पर भी कुछ सरल नुस्खों की सहायता से किया जा सकता है । इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे ही कारगर घरेलू उपचार बता रहे हैं जो आपको बहुत लाभ देंगे ।
.
1 :- सोंठ का चूर्ण एक ग्राम और आधा ग्राम काला नमक मिलाकर गरम पानी के साथ देने से अफारा कम हो जाता है ।
.
.




.
.
2 :- यदि गैस पास ना हो रही हो तो नीम्बू के रस मे जायफल घिसकर चाटने से यह समस्या दूर हो जाती है ।
3 :- यदि रोगी को पेट में तेज दर्द हो तो अदरक और नीम्बू का तीन-तीन चम्मच रस मिलाकर देने से दर्द में बहुत आराम आता है ।
4 :- एक चम्मच सौंफ को एक कप पानी के साथ उबालकर पीने से पेट के अफारे और दर्द दोनों से ही आराम मिलता है । यदि उल्टी का मन हो रहा हो तो उसको भी यह ठीक करता है ।
5 :- पुदीने के 10 पत्ते और एक कप पानी को उबालकर पीने से भी अफारे और पेट के दर्द में तुरंत राहत मिलती है ।
6 :- अदरक, सेंधा नमक, जीरा और नीम्बू का सूप बनाकर पीने से अफारा बहुत जल्दी खत्म हो जाता है और पेट में आया कड़ापन भी खत्म हो जाता है ।
.
.




.
.
7 :- कलौंजी, काली मिर्च और सौंठ को एक साथ बराबर बराबर लेकर पीसकर इस चूर्ण का 2 चुटकी को गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से बहुत जल्दी ही अफारा खत्म हो जाती है और रुकी हुयी गैस पास हो जाती है ।
8 :- तुलसी के पत्तों का गुनगुने पानी के साथ पेस्ट बनाकर नाभि के चारों तरफ लेप करने से भी उत्तम लाभ होता है । 
.
इस पोस्ट के माध्यम से दी गयी यह जानकारी हमारी समझ में पूरी तरह हानिरहित है, फिर भी आपके चिकित्सक के परामर्श से ही इनको सेवन करने की सलाह हम आपको देते हैं ।
.
इस पोस्ट में दी गयी जानकारी आपको अच्छी और लाभकारी लगी हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा, आपके एक शेयर से किसी जरूरतमंद तक सही जानकारी पहुँच सकती है और हमको भी आपके लिये और बेहतर लेख लिखने की प्रेरणा मिलती है ।

Sunday, 12 March 2017

बदलते मौसम में एलर्जी की समस्या आपको परेशान करती है तो इन प्रयोगों को अपना लीजिये


बदलते मौसम में एलर्जी की समस्या आपको परेशान करती है तो इन प्रयोगों को अपना लीजिये

हमारी दैनिक ज़िन्दगी में एलर्जी एक बेहद आम सा शब्द है | जब हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति कमज़ोर हो जाती है तो हमारा शरीर बहरी तत्वों या पदार्थों की एक निश्चित सीमा से अधिक हो जाने पर उनके प्रति संवेदनशील हो जाता है | हमारा शरीर संवेदनशीलता को विभिन्न प्रतिक्रियाओं के रूप में दिखाता है | बेवजह छींक आना , नाक से किसी भी मौसम में पानी बहने लगना , नाक लाल हो जाना आदि नाक में एलर्जी के लक्षण हैं | त्वचा में एलर्जी होने पर बेहद खुजली होना , लाल लाल दाने और चकत्ते पड़ना आदि त्वचा में एलर्जी के लक्षण हैं | इसी तरह कुछ लोगों को खाने से और धूप से भी एलर्जी होती है | इसका मुख्य कारण असंतुलित जीवन शैली तथा प्रदुषण के कारण हमारी रोग प्रतिरोधक शक्ति का कमजोर होना है | 
उपचार एवं नुस्खे -
.
सौंफ का प्रयोग 
गुनगुने पानी में एक चम्मच अदरक का रस, पुदीना का रस एवं थोड़ा सा सौंफ का पाउडर डालें | इस मिश्रण को दिन में दो तीन बार प्रयोग में लें | इससे हमारे शरीर की शुद्धि होती है | 
.




.
.
नीम 
अगर स्किन एलर्जी के कारण त्वचा में खुजली या इन्फेक्शन ज्यादा है , तो कुछ दिनों तक नीम के पानी से स्नान करें | नीम किसी भी प्रकार के त्वचा के इन्फेक्शन में बेहद लाभप्रद है |
.
नारियल 
नारियल का तेल भी स्किन एलर्जी में लाभप्रद है | नारियल के तेल में नींबु का रस मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं | सुबह नीम के पानी से धो लें | आराम मिलेगा | 
.
गिलोय
2 चम्मच गिलोय के रस में एक चम्मच आंवले का रस मिलाएं और 1 चम्मच शहद के साथ कुछ दिनों तक सेवन करें | इस प्रयोग से नाक की एल्रर्जी में काफी फायदा पहुंचेगा | 
.
.




.
च्वयनप्राश
च्वयनप्राश एक अद्भुत औषधि व रसायन है | सर्दियों में रोज सुबह एक चम्मच खाली पेट लेने से शरीर की रोगप्रतिरोधक शक्ति में जबरदस्त इजाफा होता है | 


मायूस वैवाहिक जीवन में दोबारा खुशियाँ ला देंगे यह नुस्खें, आसान प्रयोग से


मायूस वैवाहिक जीवन में दोबारा खुशियाँ ला देंगे यह नुस्खें, आसान प्रयोग से

आजकल के नवयुवक यौनशक्ति की दुर्बलता के शिकार आसानी से हो रहे हैं | तनाव भरी ज़िन्दगी , जंक फ़ूड एवं तैलीय मसालेदार भोजन का अधिक प्रयोग , भोजन में पोषक तत्वों की कमी तथा सुस्त जीवन शैली के कारण हमारी यौन ऊर्जा कमजोर पड़ जाती है | कुछ लोग बचपन से ही गलत संगत में पड़कर अपनी यौन शक्ति को बर्बाद कर देते हैं और बाद में पछताते हैं | वीर्य का पतलापन , जननांग में शिथिलता , शरीर में उतेजना की कमी , स्वप्नदोष आदि लक्षण हमारे शरीर में यौन शक्ति की कमी को दिखाते हैं | अलोपेथिक दवाएं शुरआती फायदा पहुंचाती हैं परंन्तु आगे चलकर इनसे साइड इफेक्ट्स होते हैं | कुछ लोग तो भटक कर नशे का शिकार हो जाते हैं और अपनी ज़िन्दगी से खिलवाड़ करते हैं | प्रकृति प्रदत्त आयुर्वेदिक औषधियां ही इस रोग में उपयुक्त उपाय हैं | 
.




.

.
उपचार एवं नुस्खे -
.
छुहारे 
5-6 छुहारों को बारक काट लें ,थोड़े काजू और बादाम भी ले लें और इनको दूध में मिश्री के साथ डालकर अच्छी तरह पकाएं | रोज रात को सोते समय यह प्रयोग करें | इसे काम शक्ति में इजाफा होता हैं | 
.
गाजर 
गाजर यौन शक्ति बढ़ाने में कारगर उपाय हैं | रोज सुबह शाम खाली पेट गाजर का जूस पियें | यौनशक्ति बढ़ेगी | अन्य प्रयोग में खाली पेट गाजर का मेवों से भरपूर एवं शुद्ध घी में बना हलवा खाएं और ऊपर से दूध पी लें | ये भी एक प्रभावकारी उपाय हैं | 
.
उड़द
उडद की दाल का शुद्ध घी में बना लड्डू खाएं | इसके ऊपर में दूध पी लें | इससे धातु पुष्ट होकर शक्ति प्राप्त होती हैं | 
.
.




.
शिलाजीत 
शिलाजीत यौन शक्ति को बढ़ाने वाली अद्भुत औषधि हैं | 2 ग्राम शिलाजीत को गर्म दूध के साथ रात को रोज लें | यह यौनशक्ति तो बढाती ही हैं साथ में सारे यौन विकार भी दूर करती हैं |