Showing posts with label uric acid ke liye churn banane ka tareeka. Show all posts
Showing posts with label uric acid ke liye churn banane ka tareeka. Show all posts

Friday, 31 March 2017

यूरिक एसिड को खत्म करने में यह चूर्ण बहुत उपयोगी है, यहॉ पढ़िये पूरी जानकारी


यूरिक एसिड को खत्म करने में यह चूर्ण बहुत उपयोगी है, यहॉ पढ़िये पूरी जानकारी





यूरिक एसिड को खत्म करने में यह चूर्ण बहुत उपयोगी है, यहॉ पढ़िये पूरी जानकारी
.
यूरिक एसिड की समस्या आज सबसे तेजी से बढ़ती हुई स्वास्थय समस्याओं में से एक है । जानकार लोग बताते हैं कि यह मुख्य तौर पर अनुचित खानपान के कारण होने वाला रोग है जो कही ना कही शरीर की रोग प्रतिरोधी शक्ति से भी जुड़ा हुआ है । इस पोस्ट में हम आपको एक बहुत विशेष चूर्ण के बारे में बता रहे हैं जो यूरिक एसिड को बहुत प्रभावी रूप से नियंत्रित करने में बहुत लाभकारी होता है । तो आइये जानते हैं इस चूर्ण के बारे में ।
.

जरूरी सामग्री :-

.
1 :- गिलोय का चूर्ण :- 200 ग्राम
2 :- मेथी दाना चूर्ण :- 100 ग्राम
3 :- अजवायन चूर्ण :- 100 ग्राम
4 :- अर्जुन छाल चूर्ण :- 100 ग्राम
5 :- चोबचीनी चूर्ण :- 100 ग्राम
.





गिलोय का चूर्ण आपको गिलोय की बेल को सुखाकर पीसकर मिल जायेगा, बाकि चार सामान आपको अपने आस पास किसी जड़ीबूटी वाले अथवा पँसारी की दुकान पर आसानी से मिल जायेंगे ।
.

बनाने की विधी :-

इन सभी सामानों को एक साथ लेकर हल्का दरदरा कूटकर मिक्सी में डालकर महीन चूर्ण तैयार कर लें और किसी काँच की साफ एयरटाईट शीशी में भरकर रख लें । आपका चूर्ण तैयार है ।
.

सेवन विधी :- 

इस चूर्ण को 3-3 ग्राम की मात्रा में रोज सुबह और शाम लेना है । इस चूर्ण का सेवन गुनगुने जल के साथ करना अधिका उचित है । इसके सेवन काल में उचित परहेज का जरूर पालन करें । इस चूर्ण को लागातार 100 दिन तक सेवन करने से पुराने से पुराने यूरिक एसिड के रोगी को भी बहुत अच्छा लाभ मिलते हुये देखा गया है ।
.





.
इस पोस्ट के माध्यम से दी गयी यह जानकारी हमारी समझ में पूरी तरह हानिरहित है, फिर भी आपके आयुर्वेदिक चिकितक के परामर्श से ही इस प्रयोग को करने की हम आपको सलाह देते हैं ।
.
इस पोस्ट में दी गयी जानकारी आपको अच्छी और लाभकारी लगी हो तो कृपया लाईक और शेयर जरूर कीजियेगा । आपके एक शेयर से किसी जरूरतमंद तक सही जानकारी पहुँच सकती है और हमको भी आपके लिये और अच्छे लेख लिखने की प्रेरणा मिलती है ।